फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Purchase of 5900 MT of wheat in 27 days

27 दिनों में 5900 एमटी गेहूं की खरीद

Tue, 27 Apr 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Purchase of 5900 MT of wheat in 27 days
बलरामपुर। जिले में 27 दिनों में अब तक 5920.68 एमटी गेहूं की खरीदारी की जा चुकी है। 54 की तुलना में 52 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है। अब तक 1026 किसानों ने 11.69 करोड़ रुपये का गेहूं बेचा है जिसकी तुलना में छह करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन

बाकी बचे बकाया का भुगतान कराने के लिए क्रय एजेंसियों के प्रबंधकों को निर्देश दिए गए है। जिले के किसी भी क्रय केंद्र पर अब किसान अपनी सुविधा के अनुसार अपना गेहूं बेच सकेंगे।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को श्रीदत्तगंज ब्लॉक के खरदौरी क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया और क्रय केंद्र प्रभारी को खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसी के साथ उन्होंने मंडी सदर सहित अन्य कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और गेहूं खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ ने बताया कि किसानों को अब किसी भी क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने की छूट दे दी गई है। 27 दिनों में अब तक खाद्य विभाग के 13, पीसीएफ के 20 की तुलना में 19, यूपीएसएस के 19 की तुलना में 18, भारतीय खाद्य निगम व मंडी समिति के एक-एक क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जा रही है।
खाद्य विभाग ने 204 किसानों से 1008 एमटी, पीसीएफ ने 243 किसानों से 2106.395 एमटी, यूपीएसएस ने 440 किसानों से 2621.687 एमटी, भारतीय खाद्य निगम ने 16 किसानों से 90 एमटी और मंडी समिति ने 23 किसानों से 94.6 एमटी गेहूं की खरीद की है।

सभी क्रय एजेंसियों ने 11 करोड़ 69 लाख 33 हजार रुपये का गेहूं खरीदा है जिसकी तुलना में छह करोड़ 9 लाख 92 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया है। बाकी बचे पांच करोड़ 59 लाख 41 हजार रुपये का समय के अंदर भुगतान करने के लिए क्रय एजेंसियों के प्रबंधकों को निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed