{"_id":"65283475635e4ccb46008a76","slug":"puja-pandals-are-being-decorated-crowd-in-the-markets-balrampur-news-c-99-1-slko1019-3619-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सज रहे पूजा पांडाल, बाजारों में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सज रहे पूजा पांडाल, बाजारों में भीड़
Thu, 12 Oct 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने के लिए पूजा पांडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिरों व पांडालों से लेकर घर तक मां पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु उत्साहित नजर आ रहे हैं। पूजन सामग्री की खरीददारी के लिए बाजार में भक्तों की भीड़ भी जुटने लगी है। मंदिर व पंडालों में व्यवस्था व सजावट का इंतजाम किया गया है।
शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर व झारखंडी मंदिर परिसर सहित बाजारों में सजी पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। नारियल, हवन सामग्री, चुनरी, माता की मूर्ति व तस्वीर के साथ ही फूल माला खरीदे। घरों की साफ सफाई व धुलाई किया गया। नगर के झारखंडी मंदिर, तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर, उतरौला स्थित ज्वाला देवी मंदिर व बिजलीपुर स्थित बिजलेश्वरी देवी मंदिर, पेहर बाजार स्थित पेहर माता मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में शारदीय नवरात्र को लेकर चल तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंचने लगी हैं।
नगर के भगवतीगंज चौराहा, बड़ा पुल चौराहा, गुड़मंडी, अस्पताल चौराहा सहित तुलसीपुर, उतरौला, गैसड़ी, पचपेड़वा, रेहरा बाजार, सादुल्लाहनगर, पेहर बाजार व श्रीदत्तगंज आदि क्षेत्रों में करीब 863 स्थानों पर कारीगर दिन-रात लगकर पांडाल सजा कर मूर्ति स्थापना की तैयारियों को अंतिम स्वरूप देने में जुटे हैं।