{"_id":"69f8dfc6f6646215610d2789","slug":"public-service-bus-facility-is-not-available-balrampur-news-c-99-1-brp1003-147583-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जनता सेवा बस की नहीं मिल रही सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जनता सेवा बस की नहीं मिल रही सुविधा
Mon, 04 May 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 04 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। रोडवेज डिपो से हरैया बरदौलिया मार्ग पर संचालित जनता सेवा बस की सुविधा यात्रियों को नहीं मिल पा रही है। गलत समय पर बस संचालन से यात्री परेशान हैं।
बलरामपुर डिपो से कोड़री चौराहा होते हुए बरदौलिया तक जनता सेवा बस का संचालन किया जाता है। यह सुबह 7:30 बजे से बलरामपुर डिपो से निकलती है। उधर से यही बस 10 बजे के आसपास जिला मुख्यालय के लिए निकलती है। हरैया सतघरवा के यात्री कमलेश, प्रशांत सिंह, मोनू जायसवाल, रोहित वर्मा व योगेश यादव ने बताया कि जनता सेवा का संचालन सुबह बरदौलिया बाजार से होना चाहिए, क्योंकि गांव के लोग जरूरी काम से जिला मुख्यालय, न्यायालय व अस्पताल व अन्य स्थानों के लिए आते हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि जनता सेवा बस के समय परिवर्तन के लिए रणनीति बनाई जा रही है।