{"_id":"60f0684d8ebc3eec6a7263a8","slug":"provide-details-of-election-expenses-in-three-months-balrampur-news-lko587081576","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह में उपलब्ध कराएं चुनाव खर्च का ब्यौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह में उपलब्ध कराएं चुनाव खर्च का ब्यौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को तीन माह के अंदर खर्च का ब्यौरा उपलब्ध कराना अनिवार्य है। जिला निर्वाचन अधिकारी /डीएम श्रुति ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों से चुनाव खर्च का ब्यौरा उपलब्ध कराने की अपील की है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने किसी भी समस्या का निराकरण कराने के लिए अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए है।
वरिष्ठ कोषाधिकारी / प्रभारी अधिकारी व्यय लेखा त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन विनोद कुमार ने बुधवार को बताया कि 2021 में चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
सभी प्रत्याशियों को निर्वाचन के दौरान अवगत कराया गया था कि सदस्य क्षेत्र पंचायत व सदस्य जिला पंचायत के व्यय लेखा का परीक्षण जिला स्तरीय और ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के व्यय लेखा का परीक्षण तहसील स्तरीय कमेटी की तरफ से किया जाएगा।
विज्ञापन
लेखा के परीक्षण की अवधि निर्वाचन की समाप्ति के तीन माह के भीतर कराना होगा, जिसमें निर्वाचन से संबंधित व्यय लेखा रजिस्टर बाउचर सहित प्रस्तुत करना होगा।
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में सभी प्रत्याशी निर्वाचन परिणाम घोषणा की तिथि से तीन माह में व्यय लेखा परीक्षण अवश्य करा लें।
जिला स्तरीय कमेटी व्यय लेखा परीक्षण के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार के मोबाइल नंबर 8765923661, तहसील स्तरीय कमेटी व्यय लेखा परीक्षण के लिए सदर तहसील में वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक प्रदीप कुमार के मोबाइल नंबर 7906234338, तुलसीपुर तहसील में खंडीय लेखाधिकारी राम शर्मा के मोबाइल नंबर 9807289500 व तहसील उतरौला में खंडीय लेखाधिकारी राम लखन के मोबाइल नंबर 7905046029 पर संपर्क कर सकते हैं।