फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Protest of villagers regarding the cutting of hill drain

पहाड़ी नाले की कटान को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 10 Oct 2022 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Protest of villagers regarding the cutting of hill drain
बलरामपुर। गैसड़ी विकासखंड की ग्राम पंचायत नवलगढ़ के नवलगढ़ और नवलगढ़डीह मजरे में पहाड़ी नाले की कटान की जद में हैं। कटान से लोगों के घर व खेत पहाड़ी नाले में समा रहे हैं। ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन कर डीएम से नाले के पास बांध बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामवासी फूलमती, मीरा, जनक नंदिनी, रामनारायण, लक्ष्मण, गंगासागर थारु तथा ग्राम प्रधान घनश्याम यादव ने बताया कि प्रति वर्ष कटान के चलते खेत व घर नाले में समाहित हो रहे हैं। इस संबंध में कई बार जिला प्रशासन से गुहार लगाने पर भी संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। पहाड़ी नाले की कटान से आसपास बसे ढाई हजार लोग पूरी तरह बर्बाद होने की कगार पर हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष बाढ़ की चपेट में आकर गांव के ही झिनमून रात्रि में सोते समय नाले की कटान से चारपाई समेत बह गए थे, जिनका शव दूसरे दिन जुगनूभरिया गांव के पास मिला था। गांव के दर्जनों लोगों का खेत नाले की कटान में पहले ही आ चुका था और कटान लगातार जारी है। किसान खेती नहीं कर पाने से भुखमरी की कगार पर हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पहाड़ी नाले की कटान से सैकड़ों बीघा खेत पानी में समा चुके हैं। इन लोगों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed