{"_id":"5efb69f48ebc3e43053a3ff5","slug":"protest-of-ambulance-staff-against-wage-deduction-balrampur-news-lko52849685","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेव कटौती के खिलाफ लामबंद हुए एंबुलेंस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेव कटौती के खिलाफ लामबंद हुए एंबुलेंस कर्मी
विज्ञापन
बलरामपुर। मानदेय कटौती एवं शोषण के खिलाफ एंबुलेंस कर्मी पूरी तरह लामबंद हो गए हैं। एंबुलेंस कर्मियों ने जिला महिला अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान कर्मियों ने 102 नंबर की एंबुलेंस सेवा भी ठप रखी।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना संकट काल में भी अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करने पर भी एंबुलेंस कर्मियों का वेतन काटा गया है। मानदेय के लिए अधिकारी व सेवा प्रदाता कंपनी के लोग एंबुलेंस कर्मियों का शोषण कर रहे हैं।
आस-पास के जनपदों में एंबुलेंस कर्मियों को पूरा मानदेय दिया जा रहा है। एंबुलेंस कर्मियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि कोरोना वायरस के फैलाव को देखते हुए सभी कर्मचारियों को सुरक्षा किट मिलना चाहिए लेकिन अधिकारी न तो पीपीई किट देते हैं और न एंबुलेंस को नियमित रूप से सैनिटाइज ही करवाया जाता है।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि एंबुलेंस कर्मियों के शोषण पर अंकुश नहीं लगा तो हम लोग पूरी तरह से एंबुलेंस सेवा ठप कर देंगे। इस अवसर पर सूरज पांडेय, अजय तिवारी, अजीत यादव, वीरेन्द्र यादव, महेश चौधरी व मुकेश वाजपेयी सहित तमाम एंबुलेंस कर्मी मौजूद रहे।