{"_id":"5d20d4588ebc3e6c914aa4a7","slug":"protest-in-tulshipur-balrampur-news-lko4692461135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर कड़ाई के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर कड़ाई के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
बलरामपुर के सादुल्लाहनगर थाने के सामने प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादुल्लाहनगर/तुलसीपुर (बलरामपुर)। पेट्रोल पंपों पर दो पहिया वाहन चालकों से कड़ाई व अभद्रता किए जाने को लेकर लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया है। बाजार बंद कराकर सादुल्लाहनगर थाने का घेराव किया गया। तुलसीपुर नगर में भी व्यापारियों ने पुलिस पर उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है।
सादुल्लाहनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीप चंद्र जायसवाल, राधेश्याम गुप्ता, रमेश तिवारी, जहांगीर, राजू, असगर, बब्लू, फहीम व बहरईची गुप्ता सहित भारी संख्या में लोगों ने बाजार में जुलूस निकालकर बंद कराया। थाने का घेराव कर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया।
धरने को संबोधित करते हुए व्यापारियों ने कहा कि वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों का जमकर उत्पीड़न किया जा रहा है। बाजार में ही एक से दूसरे स्थान पहुंचने पर तत्काल लोगों की तलाशी कराई जाती है। पुलिस चेकिंग अभियान के नाम पर लोगों का जमकर उत्पीड़न कर रही है। पुलिसिया दहशत से लोग परेशान हैं। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पुलिसिया उत्पीड़न नहीं रोका गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मामले की सूचना सीएम व अन्य उच्चाधिकारियों को भी व्यापारियों ने भेजी है।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ उतरौला मनोज कुमार ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया और लोगों को विश्वास दिलाया कि पुलिस बेवजह किसी को परेशान नहीं करेगी। सीओ ने सभी से अपील किया है कि यातायात नियमों का अनुपालन कर पुलिस का सहयोग करें। उधर तुलसीपुर में भी व्यापारियों ने उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाकर आक्रोश जताया है।