फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   protest against government

केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ सपाईयों ने किया प्रदर्शन

Tue, 01 Oct 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
protest against government
बलरामपुर। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। जिला मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री एवं सपा जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव, पूर्व विधायक जगराम पासवान, जिला महासचिव इकबाल जावेद, प्रदेश सचिव ओंकारनाथ पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरदास सरोज के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसमें सपा नेताओं ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते पूरे देश में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी की समस्याएं तेजी से बढ़ी है। किसानों को अपनी उपज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। चीनी मिलें गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव को सौंपा। इस अवसर पर नफीस मेकरानी, संजय यादव, शफीउल्ला खां, काजी नुरुल हुदा खान, चरनजीत सिंह, सैय्यद इंजीनियर व शानू खान सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।
तुलसीपुर में पूर्व विधायक मशहूद खां व युवजन सभा जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने सपा के प्रदर्शन का नेतृत्व किया। सपा नेताओं ने 22 सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम विनोद कुमार सिंह को सौंपा। इस अवसर पर डीडीसी टोप सिंह, अन्नू सिंह, इम्तियाज खां, राम कुमार यादव व महबूब आलम मौजूद रहे।
उतरौला में सपा के दो गुटों ने सौंपा ज्ञापन
पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस व बिजली की कीमतों में वृद्धि और किसानों की समस्याओं को लेकर उतरौला में सपा के दो अलग-अलग गुटों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। एक गुट पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी और दूसरा गुट पूर्व विधायक नगर पालिका अध्यक्ष इदरीश खां के नेतृत्व में तहसील पहुंचकर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ को ज्ञापन सौंपा।

इसमें डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस एवं बिजली बिल में वृद्धि को वापस लिए जाने, कानून व्यवस्था में सुधार किए जाने, अल्पसंख्यकों के खिलाफ फर्जी मुकदमे वापस लिए जाने, भ्रष्ट लेखपालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान नसीर खां, अतीक खां, एजाज मलिक, डिप्टी सिंह, शमीम खान, अबरार खां, गोपी यादव, रफीक, सोनई, पवन वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed