{"_id":"66e71d81e54b44176d048035","slug":"protect-yourself-from-leopard-attacks-by-staying-in-groups-balrampur-news-c-99-1-brp1008-114464-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: समूह में रहकर तेंदुओं के हमलों से करें सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: समूह में रहकर तेंदुओं के हमलों से करें सुरक्षा
Sun, 15 Sep 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 15 Sep 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। मानव वन्य जीव के बीच बढ़ते संघर्ष को लेकर सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के जरवलिया, बसंतपुर एवं बहादुरपुर गांवों में रविवार को जागरूकता कार्यक्रम कराया गया। ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए पंफलेट भी बांटे गए।
बरहवा रेंज के जरवलिया गांव में मानव वन्य जीव के बीच बढ़ते संघर्ष पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन ने कहा कि गांव के लोग समूह में रहकर तेंदुओं के हमलों से अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। वन विभाग की तरफ से जंगल के समीपवर्ती गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को खेतों में पांच व्यक्तियों के समूह में जाने, घर के पास झाड़ियों को साफ रखने, गन्ना काटने से पहले हॉका लगाने, शाम पांच बजे के बाद बच्चों को घर से न निकलने देने तथा खेतों में मोबाइल से लगातार ध्वनि का प्रसारण करने का सुझाव दिया जा रहा है। बसंतपुर व बहादुरपुर गांवाें में भी जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
सहायता के लिए इन नंबरों पर करें कॉल
तेंदुओं से हमलों को लेकर किसी भी समस्या का निराकरण कराने के लिए उप प्रभागीय वनाधिकारी बलरामपुर एमबी सिंह के मोबाइल नंबर 9793521693 व उप प्रभागीय वनाधिकारी तुलसीपुर मनोज कुमार के मोबाइल नंबर 8318250149 पर संपर्क कर सकते हैं। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के रेंजर भांभर देवेंद्र प्रताप सिंह के मोबाइल नंबर 7570048066, रेंजर रामपुर प्रभात वर्मा के मोबाइल नंबर 8887852844, रेंजर तुलसीपुर अमरजीत प्रसाद के मोबाइल नंबर 9517170830, रेंजर बरहवा राकेश पाठक के मोबाइल नंबर 8400293292, रेंजर बनकटवा शत्रोहन लाल के मोबाइल नंबर 9919248813, रेंजर पूर्वी सोहेलवा अनिमेश वर्मा के मोबाइल नंबर 8299660750 व रेंजर पश्चिमी सोहेलवा पंकज चौधरी के मोबाइल नंबर 9899614259 पर फोन कर सकते हैं।