फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A celebration of melody, rhythm, and dance comes alive at the Sanskrit University.

Balrampur News: संस्कृत विश्वविद्यालय में सजी सुर, ताल और नृत्य की महफिल

Thu, 27 Aug 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
A celebration of melody, rhythm, and dance comes alive at the Sanskrit University.
लखनऊ। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर में चल रहे संस्कृत सप्ताह महोत्सव के तहत बुधवार को सांस्कृतिक छटा बिखरी। परिसर में आयोजित नृत्य, वाद्य व गायन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। प्रतियोगिता में नृत्य प्रशिक्षिका सृष्टि और वाद्य प्रशिक्षक अभिषेक शुक्ला के निर्देशन में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। वैभवी विद्या ने विष्णुस्तोत्रम् पर भावपूर्ण नृत्य के जरिये भगवान विष्णु के विभिन्न स्वरूपों को जीवंत कर दिया। आकांक्षा ने राम स्तुति के माध्यम से प्रभु श्रीराम के बाल्यकाल से किशोरावस्था तक के प्रसंगों का चित्रण किया। यशी दीक्षित ने पखावज पर चौताल की सुरीली थाप देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष, ज्योतिष विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो. मदन मोहन पाठक ने कहा कि ऐसी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के प्रति अनुराग जगाती हैं। संचालन प्रो. भारत भूषण त्रिपाठी ने किया। अंत में शिक्षाशास्त्र विभाग के प्रो. गणेश शंकर विद्यार्थी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर प्रो.अवनीश अग्रवाल, डॉ. चन्द्रश्री पाण्डेय, डॉ. कृष्णा कुमारी, डॉ. रविकान्त तिवारी, डॉ. उमेश कुमार पांडेय समेत कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed