फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Products of four entrepreneurs from the district showcased at the trade show

Balrampur News: ट्रेड शो में जिले के चार उद्यमियों के उत्पादों का प्रदर्शन

Fri, 25 Sep 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 25 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Products of four entrepreneurs from the district showcased at the trade show
फोटो-25- ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी ट्रेड शो में स्टॉल में मूज से बने वस्तुओं का प्रदर्शन करत
बलरामपुर। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में जिले के चार उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। 29 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में जिले के एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी), हस्तशिल्प और युवा उद्यमिता से जुड़े उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। ट्रेड शो के माध्यम से उद्यमियों को नए खरीदारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और कारोबारी समूहों से संपर्क का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन


ओडीओपी के तहत ओम प्रकाश की बालाजी चाट की ओर से बलरामपुर की घमंजा चाट का प्रदर्शन किया गया है। वहीं, अरविंद गुप्ता की मेसर्स श्रीराम मिष्ठान भंडार की ओर से नारियल की बर्फी और कलाकंद प्रदर्शित किए गए हैं। इनके माध्यम से जिले के पारंपरिक खाद्य उत्पादों को दूसरे बाजारों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


एमएसएमई के महिला एवं युवा उद्यमी वर्ग में भानमती ने मूंज क्राफ्ट, हैंडीक्राफ्ट और हैंडबैग समेत अन्य हस्तशिल्प उत्पादों का स्टॉल लगाया है। वहीं, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत इरम जावेद आयुर्वेदिक हेयर ऑयल समेत अन्य उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं। ट्रेड शो में सहभागिता से उद्यमियों को उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग के साथ संभावित खरीदारों तक पहुंच बनाने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि ट्रेड शो से स्थानीय उत्पादों के लिए नए बाजार तलाशने और उद्यमियों के कारोबार का दायरा बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिले के स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों और हस्तशिल्प को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के लिए ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग पर जोर दिया जा रहा है। ट्रेड शो जैसे आयोजनों के जरिए स्थानीय उद्यमियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

फोटो-25- ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी ट्रेड शो में स्टॉल में मूज से बने वस्तुओं का प्रदर्शन करत

फोटो-25- ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी ट्रेड शो में स्टॉल में मूज से बने वस्तुओं का प्रदर्शन करत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed