फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Procession taken out against CAA and NRC

सीएए व एनआरसी के विरोध में निकाला जुलूस

Sun, 12 Jan 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out against CAA and NRC
फोटो-11-बलरामपुर में जुलूस निकालकर सीएए व एनआरसी का विरोध करती जेबा रिजवान व अन्य - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। सीएए तथा एनआरसी के विरोध में पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बेटी जेबा रिजवान ने रविवार को सैकड़ों समर्थकों संग वीर विनय चौराहे से कलेक्ट्रेट तक तिरंगे के साथ जुलूस निकाला। इसके बाद एडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि हम हिंदुस्तानी हैं मगर हम खुद को नागरिक साबित करने के लिए कोई कागजात नहीं देंगे।
विज्ञापन

वीर विनय चौराहे से पहले जेबा रिजवान ने समर्थकों के साथ अंबेडकर तिराहे पर रुककर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और वहीं पर देश व संविधान बचाने का संकल्प भी लिया। वीर विनय चौराहे पर एकत्र भीड़ को संबोधित करते हुए जेबा रिजवान ने कहा कि केंद्र सरकार मजहब के नाम पर राजनीति कर देश को बांटना चाहती है। नागरिकता संशोधन कानून संविधान की मूल भावना के खिलाफ है।
विज्ञापन

एनआरसी की आड़ में देश के नागरिकों को प्रताड़ित किया जाएगा। उन्होंने समर्थकों से ये भी कहा कि वह लोग शांतिपूण ढंग से सीएए व एनआरसी का विरोध करें। संबोधन के बाद जुलूस कलेक्ट्रेट रवाना हुआ। जेबा व उनके सैकड़ों समर्थक हाथ में तिरंगा झंडा तथा संविधान बचाओ, देश बचाओ के पोस्टर लेकर नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पहुंचकर इन लोगों ने डीएम कृष्णा करुणेश को एक कागज सौंपा। जिसमें लिखा था हम हिंदुस्तानी हैं मगर हम कोई कागजात नहीं देंगे। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली, रमीज नेमत, शिल्पी जायसवाल, जटाशंकर, आसिफ, सुहेल अहमद, रफीक प्रधान, सिराज प्रधान, कुबेर प्रधान, इमरान मुर्तजा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed