फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Procession-e-Gousia taken out with pomp

धूमधाम से निकाला जुलूस-ए-गौसिया

Mon, 07 Nov 2022 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Procession-e-Gousia taken out with pomp
बलरामपुर। ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर रविवार रात उलमा की अगुवाई में जुलूस-ए-गौसिया धूमधाम से निकाला गया। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों की ओर से लगाए जा रहे या गौस अल मदद के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। जुुलूस की समाप्ति के बाद उलमा ने मुल्क में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन

जुलूस-ए-गौसिया नगर के मोहल्ला नौशहरा स्थित बड़ी ईदगाह से रवाना हुआ। इसकी अगुवाई शहर मुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी, सैयद अहमद रजा कादरी, मौलाना मोहम्मद उमर, कारी फरियाद, हाफिज नईम, मौलाना शाहिद व मौलाना नूर अहमद ने की। जुलूस बड़ी ईदगाह से निकल कर वीर विनय चौराहे पहुंचा, जहां पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल की ओर से लगाए गए प्याऊ स्टाल पर जुलूस में शामिल अकीदतमंदों को जलपान कराया गया।
विज्ञापन

इकबाल जावेद व समर जावेद ने उलमा को अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया। यहां से जुलूस सराय फाटक व चौक बाजार होते हुए बड़ा पुल पहुंचा, जहां बाबा शहीद मर्द की मजार पर फातिहा पढ़ी गई। यहां से निकल कर जुलूस टेढ़ी बाजार, बलुहा, गर्ल्स कॉलेज तिराहा व पानी टंकी होते हुए सराय फाटक स्थित बीबी बांदी साहिबा ईदगाह पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उतरौला में शेख अब्दुल कादिर बगदादी (बड़े पीर) के जन्मदिवस पर ग्यारहवीं का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। मुफ्ती जमील अहमद खान के नेतृत्व में शाह अरजानी दरगाह से जुलूस-ए-गौसिया निकाला गया। इसी तरह सादुल्लाहनगर में मौलाना मुफ्ती मोहम्मद फरजान रजा के नेतृत्व में मदरसा अल जमेतुल हाशमतिया पिपरा माहिम से जलूस-ए-गौसिया निकाला गया, जो विभिन्न मार्गों से होता हुआ सादुल्लाहनगर पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed