फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Preparations to set up a cage following the inspection of footprints

Balrampur News: पगचिह्नों की जांच के बाद पिंजरा लगाने की तैयारी

Wed, 02 Sep 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 02 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Preparations to set up a cage following the inspection of footprints
ललिया। क्षेत्र के रामनगर, छितौनी और कपौवा गांवों में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को बनकटवा रेंज की टीम ने प्रभावित गांवों के आसपास मिले तेंदुए के पगचिह्नों की जांच की और उसके आवागमन वाले स्थानों को चिह्नित किया। इन स्थानों पर पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय वनाधिकारी शत्रोहन लाल ने बताया कि रामनगर गांव के पास पहले ही पिंजरा लगाया जा चुका है। इसके अलावा अन्य चिह्नित स्थानों पर भी जल्द पिंजरे लगाए जाएंगे। तेंदुए को पिंजरे की ओर आकर्षित करने के लिए उसमें नियमित रूप से बकरा बांधा जा रहा है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम प्रभावित गांवों में लगातार गश्त कर रही है और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि तेंदुआ दिखाई देने पर उसके पास न जाएं और न ही उसे पकड़ने या खदेड़ने का प्रयास करें। ग्रामीण तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed