{"_id":"66ef10b448ecb4187d034803","slug":"preparations-to-get-1366-daughters-married-with-rs-697-crore-balrampur-news-c-99-1-brp1008-114747-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 6.97 करोड़ से 1366 बेटियों के हाथ पीले कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 6.97 करोड़ से 1366 बेटियों के हाथ पीले कराने की तैयारी
Sun, 22 Sep 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 22 Sep 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लक्ष्य किया गया आवंटित, आवेदन शुरू
शुभ मुहूर्त में सजेगा सामूहिक मंडप, होंगे विवाह
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। गरीब परिवार की 1366 बेटियों के हाथ पीले कराने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। शुभ मुहूर्त में सामूहिक मंडप सजाया जाएगा, जिसमें बेटियों की शादी कराई जाएगी। बेटियों की शादी पर छह करोड़ 96 लाख 66 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
डीएम पवन अग्रवाल ने सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ व पांचों नगर निकायों के ईओ को वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन कराने का निर्देश दिया है। ब्लॉक सदर में 150, हरैया सतघरवा में 136, तुलसीपुर में 137, गैसड़ी में 136, पचपेड़वा में 136, उतरौला में 110, गैड़ास बुजुर्ग में 130, रेहरा बाजार में 136 व श्रीदत्तगंज में 80 गरीब परिवार के बेटियों की शादी कराने की तैयारी है। नगर पालिका बलरामपुर व नगर पंचायत तुलसीपुर में 55-55 और नगर पालिका उतरौला व नगर पंचायत पचपेड़वा एवं गैसड़ी में 35-35 गरीब परिवार के बेटियों की तलाश करके उनकी शादी करानी है।
इस तरह करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन में कन्या व वर का आधार कार्ड के साथ उम्र प्रमाणपत्र लगाना है। कन्या की आयु 18 वर्ष व वर की आयु 21 वर्ष से कम न हो। तहसील से निर्गत आय प्रमाण पत्र, केवल पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति एवं जन जाति को जाति प्रमाण पत्र, कन्या के बैंक पासबुक की प्रति, कन्या व वर की फोटो सहित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की वेबसाइट पर जन सुविधा केंद्र या लोकवाणी केंद्र से ऑनलाइन आवेदन कराना होगा। एक बेटी की शादी पर 51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे, इसमें बेटी को अपनी गृहस्थी सजाने के लिए 35 हजार रुपये दिए जाएंगे।