फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Preparation to distribute tablets in 1814 council schools

Balrampur News: 1814 परिषदीय स्कूलों में टेबलेट बांटने की तैयारी

Wed, 11 Oct 2023 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 11 Oct 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Preparation to distribute tablets in 1814 council schools
बलरामपुर। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक तथा कंपोजिट विद्यालयों के मुख्याध्यापक अब हाईटेक होंगे। शासन की ओर से इन्हें हाईटेक बनाने के लिए टैबलेट वितरित करने की चल रही तैयारी अब अंतिम दौर में है। इसके तहत विभाग ने 1814 स्कूलों का चयन भी कर लिया है। जल्द ही चयनित विद्यालयों के शिक्षकों को टैबलेट का वितरण होगा।
विज्ञापन

जिले में संचालित 1814 परिषदीय विद्यालयों में से 1165 प्राथमिक विद्यालय, 263 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 386 कंपोजिट विद्यालय हैं। शासन व विभाग की ओर से कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं पूर्ण कराने के साथ ही कई परिषदीय विद्यालयों में टैबलेट से स्मार्ट क्लास का संचालन भी शुरू हो चुका है। इसी योजना के अनुपालन में अब सभी परिषदीय स्कूलों के मुख्याध्यापकों को हाईटेक बनाने के लिए अब टैबलेट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इससे वह नवाचार को बढ़ावा देने के साथ ही वर्चुअल शिक्षण के साथ ही विद्यालयों का डेटा भी विभाग को ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी ने बताया कि शासन से इसके लिए शासन ने मुख्याध्यापकों व विद्यालयों का ब्योरा मांगा था। इसे तैयार कर भेज दिया गया है। अब जल्द ही चिह्नित विद्यालयों में टैबलेट वितरित किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed