फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Preparation of counting of votes on 224 tables

224 टेबल पर मतगणना की तैयारी

Tue, 27 Apr 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Preparation of counting of votes on 224 tables
बलरामपुर। जिले में 224 टेबल पर पंचायत चुनाव के वोटों की दो मई से गिनती कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में एक साथ मतगणना शुरू कराने के लिए 2240 मतगणना कार्मिकों को तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन

वोटों की काउंटिंग कराने के लिए 12-12 घंटे के शिफ्ट में जिले के 101 न्याय पंचायतों में मतगणना कार्मिकों को लगाया जाएगा। प्रत्येक टेबल पर काउंटिंग कराने के लिए पांच-पांच कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन की तरफ से शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से मतगणना कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में जिले के 2524 मतेदय स्थलों पर 26 अप्रैल को वोटिंग कराई गई। वोटिंग कराने के बाद जिले के सभी नौ ब्लॉकों के स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच मत पेटियां जमा करा दी गई हैं। प्रशासन ने मतगणना कराने की तैयारियां तेज कर दी हैं। दो मई को जिले के सभी नौ ब्लॉकों में एक साथ मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सभी मतगणना स्थलों पर टेबल तैयार किए जाएंगे। मजिस्ट्रेटों की निगरानी में न्याय पंचायतवार मतगणना कराने की तैयारियां की जा रही हैं। जिले में कुल 101 न्याय पंचायतें हैं। 20 से अधिक बूथ वाली जिले में 22 न्याय पंचायतें हैं जहां पर दो-दो अधिक टेबल गिनती कराने में लगाई जाएगी।
सभी न्याय पंचायतों में मतगणना कराने के लिए जिले में कुल 224 टेबल लगाने की योजना प्रशासन की तरफ से तैयार की जा रही है। प्रत्येक टेबल पर पांच-पांच मतगणना कार्मिकों को तैनात किया जाएगा। सभी टेबल पर एक-एक काउंटिंग सुपरवाइजर सहित तीन-तीन मतगणना सहायक व एक-एक अतिरिक्त मतगणना कार्मिकों को लगाया जाएगा।
12-12 घंटे की शिफ्ट में गिनती कराई जाएगी। पहली शिफ्ट में वोटों की गिनती करने वाले मतगणना कार्मिकों को तीसरे शिफ्ट में और दूसरी शिफ्ट में वोटों की गिनती करने वाले मतगणना कार्मिकों को चौथे शिफ्ट में लगाया जाएगा।
काउंटिंग कराने के लिए 2240 कार्मिकों को लगाया जाएगा। रिजर्व में 10 प्रतिशत अधिक मतगणना कार्मिकों को रखा जाएगा। मतगणना कराने के लिए 2464 कार्मिकों को प्रशिक्षण देने की तैयारी की जा रही है।
ब्लॉक न्याय पंचायत
सदर 17
हरैया सतघरवा 14
तुलसीपुर 12
गैसड़ी 13
पचपेड़वा 11
उतरौला 8
गैड़ास बुजुर्ग 6
श्रीदत्तगंज 10
रेहरा बाजार 10
इन स्थलों पर होगी मतगणना
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद वोटों की गिनती जिले के नौ ब्लॉकों पर दो मई को कराई जाएगी। सदर ब्लॉक की एमपीपी इंटर कॉलेज, हरैया सतघरवा ब्लॉक की मोहनलाल रामलाल इंटर कॉलेज शिवपुरा, तुलसीपुर ब्लॉक की नवीन मंडी समिति तुलसीपुर, गैसड़ी ब्लॉक की किसान इंटर कॉलेज सिंहमुहानी, पचपेड़वा ब्लॉक की फजले रहमानिया इंटर कॉलेज में गिनती होगी।
उतरौला ब्लॉक की एचआर इंटर कॉलेज उतरौला, श्रीदत्तगंज ब्लॉक की चौधरी लालता प्रसाद सिंह बौद्ध महाविद्यालय, रेहरा बाजार ब्लॉक की भगवती प्रसाद शुक्ल इंटर कॉलेज रेहरा बाजार और गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक की स्वर्गीय रामतीरथ चौधरी इंटर कॉलेज इमिलिया बनघुसरा में मतगणना कराई जाएगी।

मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी मतगणना
राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर दो मई को होने वाली मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में मतगणना कार्यों की निगरानी के लिए मजिस्ट्रेटों को तैनात किया जाएगा। मतगणना कार्य में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में कठोर कार्रवाई की जाएगी। - श्रुति, जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed