फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Pre-board is over, now start preparing for the practical exam

Balrampur News: प्री बोर्ड खत्म, अब प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी

Mon, 19 Jan 2026 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Pre-board is over, now start preparing for the practical exam
बलरामपुर। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षा सोमवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल स्तर पर वाणिज्य, कला, कंप्यूटर, संस्कृत, उर्दू और कृषि विषयों की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के इतिहास, व्यवसायिक वर्ग पेपर-चार एवं कृषि वर्ग की परीक्षा आयोजित हुई।
विज्ञापन


प्री बोर्ड परीक्षा के समापन के साथ ही अब 169 माध्यमिक विद्यालयों के करीब 13 हजार विद्यार्थी आगामी प्रायोगिक परीक्षाओं की तैयारी में जुटेंगे। बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों को दक्ष बनाने के उद्देश्य से विद्यालय स्तर पर आंतरिक प्री-परीक्षाएं कराई गईं, ताकि मुख्य परीक्षा में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। इस अभ्यास के लिए पिछले वर्ष के आरक्षित प्रश्न पत्रों का भी उपयोग किया गया, जिससे विद्यार्थियों को बोर्ड पैटर्न का पूर्वाभ्यास कराया जा सके।
विज्ञापन

डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया कि प्री बोर्ड परीक्षा का परिणाम भी अगले तीन से चार दिनों के भीतर विद्यालय स्तर पर घोषित कर दिया जाएगा। इससे छात्र अपने कमजोर विषयों का मूल्यांकन कर बेहतर तैयारी कर सकेंगे। इधर, प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथि 24 जनवरी से निर्धारित की गई है। प्री बोर्ड परीक्षा समाप्त होते ही जिले के सभी विद्यालयों में प्रायोगिक परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी जाएगी। निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा संचालन के लिए विद्यालयवार बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति की गई है। साथ ही निगरानी के लिए सचल दल का भी गठन किया गया है, जो परीक्षा के दौरान लगातार भ्रमणशील रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed