{"_id":"696a74b3acf1e4b804040ea3","slug":"pre-board-high-school-sanskrit-and-urdu-exams-taken-balrampur-news-c-99-1-slko1029-140854-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री बोर्ड : हाईस्कूल की संस्कृत व उर्दू की हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री बोर्ड : हाईस्कूल की संस्कृत व उर्दू की हुई परीक्षा
विज्ञापन
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्री बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को हाईस्कूल में संस्कृत व उर्दू और इंटरमीडिएट में नागरिक शास्त्र की परीक्षा कराई गई। संस्कृत, उर्दू व नागरिक शास्त्र की परीक्षा में करीब 92 प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल हुए। नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज में 14 छात्र एवं गर्ल्स इंटर कॉलेज में 19 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद के निर्देशन में शुक्रवार को 170 माध्यमिक विद्यालयों में हाई स्कूल की संस्कृत व उर्दू और इंटरमीडिएट में नागरिक शास्त्र विषय की प्री बोर्ड परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई। एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि हाईस्कूल संस्कृत विषय की परीक्षा में आठ पंजीकृत छात्रों में से चार छात्र शामिल हुए, वहीं चार छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है। हाईस्कूल उर्दू में पंजीकृत 16 छात्रों में से 10 ने परीक्षा दी, वहीं छह अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र विषय में 44 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें से 40 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, दो छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
बलरामपुर गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि हाईस्कूल संस्कृत विषय की परीक्षा में पंजीकृत 18 छात्राओं में से 14 छात्राएं शामिल हुईं, चार छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कूल उर्दू में पंजीकृत सभी 52 छात्राओं ने परीक्षा दी है। इसी तरह इंटरमीडिएट के नागरिक शास्त्र विषय में पंजीकृत 208 छात्राओं में से 193 छात्राओं ने परीक्षा दी, वहीं 15 छात्राएं अनुपस्थित रहीं।