{"_id":"5ee100b58ebc3e42fb10a029","slug":"prd-jawans-plead-for-duty-balrampur-news-lko5253609101","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरडी जवानों ने ड्यूटी के लिए लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरडी जवानों ने ड्यूटी के लिए लगाई गुहार
विज्ञापन
बलरामपुर। कोविड 19 के चलते बेरोजगार पीआरडी जवानों ने ड्यूटी के लिए डीएम कृष्णा करुणेश से गुहार लगाई है। प्रमुख मंदिरों, जल निगम स्टोर व भारतीय खाद्य निगम गोदाम में पीआरडी जवानों को ड्यूटी दिलाए जाने के लिए डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा गया है।
पीआरडी संघ के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद, अशोक कुमार तिवारी, राज कुमार गुप्ता व काली प्रसाद आदि ने बुधवार को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित प्रार्थना पत्र उनके कार्यालय में दिया। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि कोविड-19 के चलते धार्मिक स्थलों आदि का संचालन बंद हो गया था जिसके चलते पीआरडी जवानों को ड्यूटी नहीं मिल रही थी।
सरकार की तरफ से धार्मिक स्थलों का संचालन शुरू कर दिया गया है। ऐसे में पीआरडी जवानों को जिले के प्रमुख मंदिरों शक्तिपीठ देवपाटन मंदिर तुलसीपुर, बिजलीपुर मंदिर, झारखंडी मंदिर, रानी तालाब हनुमानगढ़ी मंदिर, नेपाल बॉर्डर स्थित शिवगढ़ मंदिर, राजापुर भरिया स्थित कल्पेश्वर नाथ मंदिर, झारखंडेश्वर मंदिर, उतरौला स्थित फक्कड़दास मंदिर, रेणुका नाथ शिव मंदिर आदि पर ड्यूटी लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
यह भी कहा गया है कि मंदिरों पर भीड़ को नियंत्रित करने में पीआरडी जवान ईमानदारी व निष्ठा के साथ योगदान देंगे। पहले भी पीआरडी जवानों ने मंदिरों पर ड्यूटी की है। धार्मिक स्थलों के साथ जल निगम स्टोर व भारतीय खाद्य निगम गोदाम में भी पीआरडी जवानों को ड्यूटी देकर रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाएं।