फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Prayer to end corona sought after reading prayer of Bakri

बकरीद की नमाज पढ़कर मांगी गई कोरोना समाप्ति की दुआ

Sun, 02 Aug 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Prayer to end corona sought after reading prayer of Bakri
बलरामपुर में बकरीद की नमाज पढ़कर एक-दूसरे को बधाई देते लोग - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। कोरोना वैश्विक महामारी के चलते इस बार बकरीद की नमाज बड़े ही अकीदत के साथ घरों में पढ़ी गई। लोगों ने बकरीद की नमाज पढ़कर मुल्क में अमन व शांति तथा कोरोना महामारी की समाप्ति के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद बकरों की कुर्बानी दी गई। पहली बार कुर्बानी किए गए बकरों की खाल को कब्रिस्तानों में दफन किया गया।
विज्ञापन

त्याग और बलिदान के प्रतीक के रूप में मनाए जाने वाला बकरीद का त्योहार अल्लाह के प्यारे नबी हजरत इब्राहिम की याद में तीन दिनों तक मनाया जाता है। इस बार कोरोना वैश्विक महामारी के चलते शासन प्रशासन द्वारा बकरीद की नमाज सामूहिक रूप से मस्जिद व ईदगाहों में पढ़ने की मनाही की गई थी। प्रशासन ने लोगों से कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए घरों में ही बकरीद की नमाज पढ़ने की अपील की थी। नमाज के बाद साफ सफाई के साथ लोगों ने हजरत इब्राहिम की याद में बकरे की कुर्बानी दी। लोगों ने घरों से निकलकर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को त्योहार की बधाई दी। कुर्बानी के गोश्त को गरीबों व रिश्तेदारों में बांटा गया। इसी तरह उतरौला, तुलसीपुर, गैड़ास बुजुर्ग, गैसड़ी, पचपेड़वा, मथुरा बाजार, शिवपुरा, ललिया, हरैया सतघरवा, महुआ बाजार, श्रीदत्तगंज, गौरा चौराहा, पेहर बाजार, सादुल्लाहनगर व रेहरा बाजार आदि जगहों पर बकरीद का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

चाक चौबंद रही नगर पालिका की व्यवस्था
बकरीद त्योहार को लेकर नगर पालिका की व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद रही। नगर पालिका अध्यक्ष किताबुनिशा के निर्देश पर सुबह ही सभी इबादतगाहों और कब्रिस्तान के आस पास साफ सफाई कराकर चूने व पानी का छिड़काव कराया गया। अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने बताया कि बकरीद को देखते हुए सुबह से लेकर देर रात तक जलापूर्ति की गई। इसी तरह उतरौला नगर पालिका अध्यक्ष इदरीश खां, तुलसीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि फिरोज पप्पू तथा पचपेड़वा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मंजूर आलम के नेतृत्व में बकरीद त्योहार को लेकर व्यवस्था चाक चौबंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन रहा सतर्क
बकरीद त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। डीएम कृष्णा करूणेश व एसपी देवरंजन वर्मा के निर्देश पर इबादतगाहों तथा सार्वजनिक स्थलों पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया था। सीओ सिटी राधारमण सिंह, नगर कोतवाल राजित राम व देहात कोतवाल रमाशंकर यादव स्वयं भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

बलरामपुर में शनिवार को बकरीद की नमाज पढ़ते लोग

बलरामपुर में शनिवार को बकरीद की नमाज पढ़ते लोग- फोटो : BALRAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed