फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Pratima's article published in Prerna magazine

प्रेरणा पत्रिका में छपा प्रतिमा का लेख, लोगों में खुशी

Thu, 08 Jul 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Pratima's article published in Prerna magazine
बलरामपुर। प्रेरणा पत्रिका में सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, धुसाह प्रथम की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा सिंह का लेख प्रकाशित किया गया है। पत्रिका में लेख प्रकाशित होने पर जिले के लोगों ने खुशी जताई है। बीएसए डॉ. रामचंद्र सहित बेसिक शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों व शिक्षकों ने प्रधानाध्यापिका की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका प्रतिमा सिंह ने गुरुवार को बताया कि उच्च गुणवत्ता के लिए प्री प्राइमरी कक्षा पर आधारित लेख प्रेरणा पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। लेख में प्रधानाध्यापिका ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि बलरामपुर जिला पिछड़े में शुमार है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर लोग खेती से जीवनयापन करते हैं। विद्यालय होने के बावजूद लोग अपने बच्चों को कृषि कार्य में लगाए रखते हैं। लड़कियों के मामले में समस्या और विकट है। स्कूल न भेजकर बेटियों से घर के कार्य कराए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका ने समस्या का समाधान कराने के लिए लेख के माध्यम से एक विशेष नवाचार का विकास किया। विद्यालय में प्राथमिक कक्षा के साथ प्री कक्षाओं का शुभारंभ किया। प्रतिमा सिंह विद्यालयों में आईसीटी के माध्यम से शिक्षा देने वाली आंदोलन की प्रमुख किरदार रहीं। आईसीटी के नवीन प्रयोगों से शैक्षिक स्तर में सुधार कर अपने विद्यालय को मॉडल के रूप में विकसित किया।
प्रधानाध्यापिका ने ऑनलाइन हाजिरी, ऑडियो-विजुअल, निशुल्क व ओपेन सॉफ्टवेयर का प्रयोग कर उच्च शिक्षा व प्रभावी शिक्षण की शुरुआत की। प्रधानाध्यापिका के प्रयास से जिले के 11 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना हो सकी। एनसीईआरटी के एसआरजी के रूप में प्रधानाध्यापिका का सहयोग सराहनीय रहा।

नवाचारों के विकास और जिले में आईसीटी के माध्यम से शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन के लिए वर्ष 2017 में प्रधानाध्यापिका को राष्ट्रीय आईसीटी अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापिका को एनसीएसएल नीपा व एनसीईआरटी की तरफ से नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सेमीनार में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed