{"_id":"6ae22d22a85b5904470dd350","slug":"pragati-mela-progress-fair-held-at-pm-shri-vidyalaya-children-showcased-their-talent-balrampur-news-c-99-1-slko1018-157072-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पीएम श्री विद्यालय में लगा प्रगति मेला, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पीएम श्री विद्यालय में लगा प्रगति मेला, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Wed, 28 Oct 2026 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सिंहवापुर में बुधवार को प्रगति मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मेले में बच्चों ने विभिन्न विषयों पर स्टॉल लगाकर अपनी रचनात्मकता और ज्ञान का प्रदर्शन किया।
प्रधानाध्यापक विजय कुमार मिश्र ने कहा कि प्रगति मेले का उद्देश्य बच्चों में समता का भाव विकसित करने के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास करना है। यह मेला बच्चों को सीखने के नए तरीके खोजने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।
मेले में गणित के खेल, विज्ञान के मॉडल, अखबार निर्माण, कहानी लेखन और वाचन सहित विभिन्न गतिविधियों से संबंधित स्टॉल लगाए गए। मीना मंच के तहत किए गए कार्यों का भी प्रदर्शन किया गया। गणित के खेलों के माध्यम से बच्चों ने रोचक तरीके से गणित सीखने की विधियां बताईं। वहीं, विज्ञान के मॉडलों के जरिए विभिन्न वैज्ञानिक अवधारणाओं को समझाया। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ अपने-अपने प्रोजेक्ट की जानकारी दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में शिक्षक रघुवंश वर्मा, शिखा सिंह, खुशबू देवी और प्रियंका श्रीवास्तव ने सहयोग किया। एसएमसी अध्यक्ष अमरेश यादव के साथ अभिभावक कुसलावती, शोभावती, विमला देवी और कमला प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।