{"_id":"61cca0178fa6122a4a71fe82","slug":"pradhan-s-killer-three-brothers-arrested-in-police-encounter-balrampur-news-lko611121578","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में प्रधान के हत्यारोपी तीन सगे भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में प्रधान के हत्यारोपी तीन सगे भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। रूपनगर गांव में गत 26 दिसंबर को हुई ग्राम प्रधान की दिन दहाड़े हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी तीन सगे भाइयों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी के पैर में गोली लगी है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में नामजद चौथे आरोपी की पुलिस जांच कर रही है।
एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रूपनगर के ग्राम प्रधान राधेश्याम वर्मा की 26 दिसंबर की दोपहर गन्ने के खेत से लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
ग्राम प्रधान के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। हत्या का कारण चुनावी रंजिश बताई जा रही थी। पुलिस ने मंगलवार देर रात मुखबिर की सूचना पर आरोपी शिव नरायन उर्फ ईस्वी यादव को खरझार पहाड़ी नाले के पास घेरकर गिरफ्तार करने की कोशिश की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने असलहे से खुद के बचाव में फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फायरिंग की। गोली ईस्वी यादव के दाहिने पैर के नीचे लगी। घायल ईस्वी यादव को पुलिस ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पूछताछ में ईस्वी यादव ने बताया कि मृतक ग्राम प्रधान ने उसका तथा उसके परिवार का जीना दुश्वार कर दिया था।
इसीलिए हम लोगों ने तंग आकर उन्हें जान से मार डाला। पुलिस ने इसी घटना में वांछित ईस्वी यादव के भाई राम नरायन व श्याम नरायन को भी गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के पास से एक तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी में शामिल सर्विलांस टीम के प्रभारी गुरसेन सिंह, प्रभारी निरीक्षक महराजगंज तराई अशोक कुमार सिंह तथा उपनिरीक्षक शिव कैलाश की टीम को एसपी ने बधाई दी है।