फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Power supply to 40 villages remained disrupted for 18 hours; consumers suffered due to humid conditions

Balrampur News: 18 घंटे गुल रही 40 गांव की बिजली, उमस से परेशान हुए उपभोक्ता

Sat, 05 Sep 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 05 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Power supply to 40 villages remained disrupted for 18 hours; consumers suffered due to humid conditions
फोटो-19-बलरामपुर में बिजली मरम्मत का कार्य करता कर्मी ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर/महराजगंज तराई। जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार न होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। अघोषित कटौती और लो वोल्टेज से लोगों में आक्रोश है। तुलसीपुर क्षेत्र में हरैया फीडर की आपूर्ति बाधित रहने से 40 गांवों में करीब 18 घंटे बिजली गुल रही। वहीं, नगर क्षेत्र में भी अलग-अलग कारणों से कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


तुलसीपुर विद्युत उपकेंद्र के हरैया फीडर की आपूर्ति बृहस्पतिवार शाम सात बजे बंद हुई और शुक्रवार दोपहर एक बजे बहाल हो सकी। इससे बदलपुर, उदईपुर, छतुवापुर, नेवासपुर, दुदुरा, खैरी-खैरा, जयशनडीह, कल्याणपुर, पिपरहवा, शंकरपुर, अर्जुनपुर, पूरनपुर, बनकटवा, नैकनिया, बेलीकला, मदरहवा, केवलपुर, बड़वा, कोहरौड़ा, अलाहडीह, भंगहाकला, बेलीखुर्द, सिकटिहवा, पंडितपुरवा, नंदमहरा, प्रेमनगर, लालनगर सिपहिया समेत 40 गांवों के उपभोक्ताओं को रातभर परेशानी उठानी पड़ी। उपभोक्ताओं अकील अहमद, उदयभान, शमशाद, पिंटू वर्मा और राम आधार मौर्य ने बताया कि हल्की बारिश और हवा चलते ही बिजली काट दी जाती है। शिकायत के लिए फोन करने पर अधिकारी और कर्मचारी फोन नहीं उठाते, जिससे कटौती का कारण और आपूर्ति बहाल होने की जानकारी नहीं मिल पाती।
विज्ञापन


नगर के पहलवारा मोहल्ले में पीपल तिराहे के पास नया एबीसी केबल लगाने के लिए शाम छह बजे तक बिजली बंद रही। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के पास 33 केवी केबल भूमिगत करने के कारण चार घंटे आपूर्ति बाधित रही। कलेक्ट्रेट मोड़ के पास एलटी जंफर खुलने से 50 घरों की बिजली बंद हो गई। उपभोक्ताओं योगेश चंद्र, अविनाश त्रिपाठी, शिवनंदन और मोहित ने बताया कि रोजाना पांच से आठ घंटे तक कटौती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed