फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Power supply disrupted for three hours, people in distress

Balrampur News: तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप, लोग बेहाल

Mon, 23 Sep 2024 10:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted for three hours, people in distress
बलरामपुर के गोंडा रोड पर बिजली के तारों की मरम्मत करते कर्मी।-संवाद - फोटो : संवाद
बलरामपुर। शहरवासियों को सोमवार को बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ा। बिना सूचना के नगर क्षेत्र में तीन घंटे तक बिजली कटौती की गई, इससे उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

बिजली विभाग की तरफ से तार बदलने के लिए सोमवार की सुबह 10 बजे बिना बताए ही बिजली काट दी गई। नगर के नौशहरा मोहल्ले में तार बदलने का काम चला। इसके साथ ही भगवतीगंज पावर हाउस में टेस्टिंग के लिए भी कई मोहल्ले में बिजली गुल रही। नगर के मोहल्ला नौशहरा, अलीजानपुरवा, चिकनी, गोविंदबाग, सराय फाटक में बिजली न रहने से लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल दिखे।
विज्ञापन

नगर के चिकनी मोहल्ला निवासी मनीष श्रीवास्तव, राजकरन, अनीसुल हसन, फिरोज व कमल आदि ने बताया कि बिना सूचना के ही बिजली कटौती की दी गई, सोमवार को तेज धूप व उमस के कारण गर्मी में परेशान होना पड़ा। एसडीओ मोहम्मद अकील ने बताया कि तार बदलने के कारण लाइन कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बंद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed