{"_id":"6a85e94fe089e8025f0fd7de","slug":"power-remained-out-across-the-city-throughout-the-day-due-to-a-cable-burnout-and-subsequent-repairs-balrampur-news-c-99-1-brp1003-153486-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: केबल जलने व मरम्मत के नाम पर शहर में दिन भर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: केबल जलने व मरम्मत के नाम पर शहर में दिन भर गुल रही बिजली
Wed, 19 Aug 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
फोटो-15-बलरामपुर में ट्रांसफार्मर व तार की मरम्मत करते कर्मी ।-संवाद
बलरामपुर। बारिश और मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को नगर क्षेत्र के कई मोहल्लों में पांच से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह बारिश के कारण बिजली गुल रही, जबकि दिन में ट्रांसफार्मर बदलने, केबल की सफाई और मरम्मत कार्य के लिए आपूर्ति बंद की गई। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सिविल लाइन मोहल्ले में भोर करीब तीन बजे बारिश के दौरान बिजली गुल हो गई। साढ़े छह बजे बारिश थमने के बाद आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन इसके बाद भी कई बार बिजली आती-जाती रही। दोपहर करीब एक बजे ट्रांसफार्मर के आसपास झाड़ियों की सफाई के लिए करीब तीन घंटे आपूर्ति बंद रही। उपभोक्ता नंदलाल, संतोष, मनोज, अशोक और अंशिका ने बताया कि बारिश होते ही बिजली गुल हो जाती है। उनका आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण इन दिनों 12 से 15 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
बस स्टेशन वार्ड में केबल की सफाई के लिए दोपहर में आपूर्ति बंद रही। बड़ा परेड ग्राउंड और ब्लॉक कार्यालय के पास मरम्मत कार्य के चलते शाम पांच बजे तक बिजली बाधित रही। एमपीपी इंटर कॉलेज और नगर पालिका रोड के पास 100 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के लिए दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बंद रखी गई।
विज्ञापन
रामलीला मैदान के पास केबल बॉक्स जलने से पांच मोहल्लों में करीब तीन घंटे बिजली गुल रही। उपभोक्ताओं करन, मोहन, योगेश और कमला ने बताया कि यहां आए दिन ट्रांसफार्मर में खराबी आती है। वहीं कालीथान चौराहे, पूरबटोला और तुलसीपुर मार्ग पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के लिए करीब चार घंटे आपूर्ति बंद रही। इससे छह मोहल्लों के उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।