फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Power failure in 450 villages including Shaktipeeth Devipatan

शक्तिपीठ देवीपाटन समेत 450 गांवों की बिजली गुल

Fri, 07 Oct 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Power failure in 450 villages including Shaktipeeth Devipatan
बलरामपुर। तीन दिन से हो रही बारिश तथा बाढ़ के चलते जिले के करीब 450 गांवों की बिजली गुल है। सबसे ज्यादा दिक्कत बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को हो रही है। बिजली न आने से मोबाइल डिस्चार्ज हो गए हैं। रामगढ़ मैटहवा निवासी शिवकुमार, मानपुर निवासी विजय कुमार तथा गंगा बख्श भागड़ गांव निवासी शेषराम ने बताया कि मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज होने से बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों का संपर्क भी कट गया है।
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ित लोग मदद के लिए किसी परिचित, रिश्तेदार या प्रशासन के कंट्रोल रूम में फोन तक नहीं कर पा रहे हैं। मगर पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारी सुरक्षा का हवाला देकर विद्युुत आपूर्ति बहाल करने में असमर्थता जता रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों ने डीएम से प्रभावित गांवों की विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, तुलसीपुर विद्युत उपकेंद्र में पानी भरने से शुक्रवार शाम देवीपाटन शक्तिपीठ की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई। इस संबंध में अधिशासी अभियंता बालकृष्ण ने बताया कि बारिश व बाढ़ के बीच करंट उतरने का खतरा ज्यादा रहता है। इस वजह से विद्युत आपूर्ति बंद है। मौसम साफ होते ही धीरे-धीरे सभी गांवों की बिजली बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed