फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Postcard sent to the Chief Minister regarding the construction of the university

Balrampur News: विश्वविद्यालय निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा पोस्टकार्ड

Wed, 26 Apr 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 26 Apr 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Postcard sent to the Chief Minister regarding the construction of the university
बलरामपुर के कन्या इंटर कॉलेज हरैया सतघरवा में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग करते लोग।
बलरामपुर। जिले में राजकीय विश्वविद्यालय निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को हरैया सतघरवा क्षेत्र के कन्या इंटर कॉलेज में पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया।हमें चाहिए विश्वविद्यालय अभियान का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी सर्वेश सिंह ने कहा कि बलरामपुर नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित है। छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए बलरामपुर में ही राजकीय विश्वविद्यालय का निर्माण होना जरूरी है। प्रधानाचार्य सुमन यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना बलरामपुर जनपद में ही होने से न सिर्फ तराई क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि जिले के शैक्षिक स्तर में भी सुधार होगा। आजादी के बाद से ही बलरामपुर पिछड़ेपन का दंश झेल रहा है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखकर विश्वविद्यालय बनवाने की मांग की है। इस अवसर पर बीडी जायसवाल, संतोष कुमार तिवारी, बृजेश शुक्ल, प्रमोद तिवारी, मंगलेश श्रीवास्तव व अवधेश कुमार मिश्र सहित तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed