{"_id":"6a8884e187947ef09c06f082","slug":"post-mortem-report-indicates-youths-death-was-due-to-natural-causes-balrampur-news-c-99-1-slko1019-153604-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामान्य निकली युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामान्य निकली युवक की मौत
Fri, 21 Aug 2026 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 21 Aug 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज तराई। कोतवाली देहात क्षेत्र के रमईडीह गांव निवासी 40 वर्षीय राजेश शिल्पकार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो गई है। न्यायालय के आदेश पर करीब चार माह बाद कब्र से निकाले गए शव के पोस्टमार्टम में मौत का कारण सामान्य बताया गया है। रिपोर्ट में हत्या के कोई संकेत नहीं मिले हैं।
रमईडीह निवासी लखराजी उर्फ दुरुपता ने बेटे राजेश की मौत पर आशंका जताते हुए न्यायालय में वाद दायर किया था। उन्होंने मौत की जांच कर वास्तविक कारण पता लगाने की मांग की थी। राजेश की एक अप्रैल 2026 की रात बलरामपुर कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित काशीराम आवास कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। इसके बाद साथ रहने वाले रिश्तेदार शव को पैतृक गांव रमईडीह ले आए थे, जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
न्यायालय के आदेश पर 18 अगस्त को प्रशासन और पुलिस की टीम ने गांव पहुंचकर कब्र खुदवाकर शव बाहर निकलवाया था। अपर उप जिलाधिकारी बलरामपुर सदर संजय यादव, क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव और प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सामान्य बताया गया है।