{"_id":"6073361b8ebc3ed63c4bdbd0","slug":"polling-personnel-will-be-trained-at-six-places-from-today-balrampur-news-lko5737624149","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह स्थानों पर मतदान कार्मिको का आज से होगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह स्थानों पर मतदान कार्मिको का आज से होगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने वाले 15 हजार मतदान कार्मिकों को 12 अप्रैल से प्रशिक्षण देने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के छह स्थानों पर निर्धारित मानक के अनुसार प्रतिदिन सभी मतदान कार्मिकों को 15 अप्रैल तक चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यशाला में पीठासीन अधिकारियों के साथ प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान कार्मिकों को बुलाया गया है। प्रशिक्षण से नदारद मतदान कार्मिकों के खिलाफ आदर्श चुनाव अचार संहिता के उल्लंघन में कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीडीओ रिया केजरीवाल ने रविवार को बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में ड्यूटी करने वाले 15 हजार मतदान कार्मिकों को 12 अप्रैल से चार दिवसीय प्रशिक्षण छह स्थलों पर दिया जाएगा। सभी छह स्थलों पर प्रतिदिन मतदान मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के लिए संख्या निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन
एमपीपी इंटर कालेज सभागार के साथ 19 कमरों, एमएलके पीजी कॉलेज सभागार, जिला पंचायत सभागार, यूपीटी होटल हाल, बलरामपुर होटल का हाल व मंडी समिति भगवतीगंज में निर्धारित संख्या के अनुसार मतदान कार्मिकों को प्रतिदिन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
एमपीपी इंटर कालेज के 19 कमरों में 800 व सभागार में 100, एमएलके पीजी कॉलेज सभागार, जिला पंचायत सभागार, बलरामपुर होटल हाल व मंडी समिति में 250-250 और यूपीटी होटल हाल में 100 की संख्या में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मतदान कार्मिकों को प्रतिदिन की क्षमता के अनुसार उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।