{"_id":"69aefbac2341d721c70081ea","slug":"police-recruitment-exam-on-14-15-six-centers-established-balrampur-news-c-99-1-slko1019-144145-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पुलिस भर्ती परीक्षा 14-15 को, बनाए गए छह केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पुलिस भर्ती परीक्षा 14-15 को, बनाए गए छह केंद्र
विज्ञापन
बलरामपुर में स्थित एमएलके पीजी काॅलेज।-संवाद
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से उप निरीक्षक (एसआई) भर्ती की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को जिले में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की जाएगी।
एडीएम ज्योति राय ने सोमवार को बताया कि सभी केंद्रों पर स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। पुलिस बल भी परीक्षा के दौरान तैनात रहेगा। प्रश्नपत्रों को डबल लॉकर में रखा जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा से जुड़े सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें, ताकि परीक्षा के दिन किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी के लिए 10 मार्च को कलेक्ट्रेट में बैठक की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र पर सिर्फ ये ले जाएं
-एडमिट कार्ड की स्पष्ट प्रिंटेड कॉपी
-एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी)
-हाल ही का दो पासपोर्ट साइज फोटो
-पारदर्शी पेन (यदि निर्देशित हो)
-- -- -- -- -- -- -- -
इनपर प्रतिबंध
-मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में पूरी तरह प्रतिबंधित होंगे।
-- -- -- -- -- --
परीक्षा का समय और पाली
लिखित परीक्षा दो दिन, दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक संपन्न होगी। उम्मीदवारों को अपनी शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड पर मिलेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
परीक्षा तिथि:
14 मार्च (शनिवार) और 15 मार्च (रविवार)
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
-2160 : प्रति पाली अभ्यर्थियों की संख्या
-8640 : चारों पालियों में कुल अभ्यर्थियों की संख्या
-- -- -- -- -- -- -- -- -
बलरामपुर में परीक्षा केंद्र और क्षमता
परीक्षा केंद्र का नाम परीक्षार्थियों की संख्या
1. बीएवी इंटर कॉलेज, भगवतीगंज 240
2. बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज 240
3. एमडीके गर्ल्स इंटर कॉलेज 240
4. एमएलके पीजी कॉलेज 720
5. एमएलके पीजी कॉलेज कामर्स ब्लॉक 480
6. एमपीपी इंटर कॉलेज 240