{"_id":"6484b9db6afa28cd530826f6","slug":"police-line-hazir-balrampur-news-c-99-1-slko1018-162-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जन सुनवाई में लापरवाही, दो थानाध्यक्ष लाइनहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जन सुनवाई में लापरवाही, दो थानाध्यक्ष लाइनहाजिर
Sat, 10 Jun 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जन सुनवाई में लापरवाही बरतना दो थानाध्यक्षों पर भारी पड़ गया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने गौरा चौराहा के प्रभारी निरीक्षक व ललिया थाने के थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए चार प्रभारी निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल भी किया है।
एसपी ने बताया कि जन सुनवाई के मामलों में लापरवाही बरतने पर गौरा चौराहा के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार यादव एवं ललिया के थानाध्यक्ष जयहरि मिश्रा को लाइन हाजिर किया गया है। प्रभारी चौकी हुसैनाबाद थाना रेहरा बाजार तेज नारायन गुप्ता को गौरा चौराहा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। ललिया थाने की कमान अतिरिक्त निरीक्षक रेहरा बाजार अजय कुमार पांडेय को सौंपी गई है।
प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू जयदीप दुबे को कोतवाली देहात का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं अपराध शाखा के सुभाष चंद्र को एएचटीयू की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब वह एएचटीयू के प्रभारी निरीक्षक के रूप में कार्य करेंगे। वहीं कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज को अब अपराध शाखा की कमान सौंपी गई है।