फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Deepotsav' to be celebrated at Devipatan Temple with 11,000 lamps; preparations underway

Balrampur News: देवीपाटन मंदिर में 11 हजार दीपों से मनेगा दीपोत्सव, तैयारियां शुरू

Tue, 27 Oct 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 27 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Deepotsav' to be celebrated at Devipatan Temple with 11,000 lamps; preparations underway
फोटो-2-बलरामपुर के श​क्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु ।-संवाद
तुलसीपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में दीपावली का पर्व भव्य रूप से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष दीपावली पर मंदिर परिसर 11 हजार दीपों की रोशनी से जगमगाएगा। सोमवार को मां पाटेश्वरी के दर्शन के लिए सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


मंदिर के पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी ने बताया कि दीपावली पर मंदिर में भव्य दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पूरे परिसर को 11 हजार दीपों से सजाया जाएगा। परंपरा के अनुसार मां पाटेश्वरी सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना भी की जाएगी।
विज्ञापन


मंदिर की व्यवस्था देख रहे अरुण गुप्ता ने बताया कि दीपावली के दिन आसपास के क्षेत्रों से आने वाले हजारों बच्चों को पीठाधीश्वर अपने हाथों से मिठाइयां और आतिशबाजी वितरित करेंगे। क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं के साथ मिलकर दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु अमित सोनी और रागिनी सोनी ने कहा कि मां पाटेश्वरी के दर्शन से उन्हें आत्मिक शांति की अनुभूति हुई। मंदिर में दीपोत्सव की तैयारियों को देखकर वे काफी उत्साहित हैं।


वहीं, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक प्रबंध किए हैं, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed