फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   An effective action plan will be formulated to curb human trafficking and child labor

Balrampur News: मानव तस्करी और बाल श्रम रोकने के लिए बनेगी प्रभावी कार्ययोजना

Tue, 27 Oct 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 27 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
An effective action plan will be formulated to curb human trafficking and child labor
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में सोमवार को विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटी) की मासिक समन्वय गोष्ठी एवं कार्यशाला आयोजित की गई। एएसपी विशाल पांडेय की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह और महिलाओं व बच्चों के उत्पीड़न की रोकथाम पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


एएसपी ने मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार, पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों की विवेचना और भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रचलित नियमों एवं कानूनों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही न्यायालयों के निर्णयों और शासनादेशों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन


गोष्ठी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग, बाल कल्याण समिति, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एसएसबी, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। महिला सेल, एएचटी और विभिन्न थानों के बाल कल्याण अधिकारियों के साथ ही मिशन शक्ति की टीमों के सदस्य भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला में संबंधित विभागों के बीच समन्वय बढ़ाकर महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों की रोकथाम करने तथा पीड़ितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर डॉ. एमके वर्मा, कविता त्रिपाठी, मंयक ओझा, नरेंद्र सिंह, विनीता चतुर्वेदी, मारिया सिद्दीकी, गोल्डी चतुर्वेदी, प्रिंस कुमार यादव और अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed