फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Police got back Rs 14,165 of cyber fraud money

Balrampur News: साइबर ठगी के 14,165 रुपये पुलिस ने कराए वापस

Sat, 18 Jul 2026 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 18 Jul 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Police got back Rs 14,165 of cyber fraud money
बलरामपुर। साइबर ठगी के मामले में पचपेड़वा पुलिस ने पीड़ित के खाते में 14,165 रुपये वापस करा दिए। ठगों ने डिलीवरी कर्मी बनकर ऑर्डर के नाम पर महिला से रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए थे। पचपेड़वा क्षेत्र के बरगदवा सैफ निवासी अब्दुर्रहमान ने बताया कि आठ सितंबर 2025 को एक व्यक्ति ने डिलीवरी कर्मी बनकर ऑर्डर से संबंधित जानकारी देने के नाम पर फोन किया था। इसके बाद उसकी पत्नी से कुल 14264 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए गए। जानकारी होने पर पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद थाना पचपेड़वा की साइबर हेल्पडेस्क ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच शुरू की। बैंक के सहयोग से ठगी की रकम में से 14165 रुपये को आरोपी के खाते में तत्काल होल्ड करा दिया गया। इसके बाद न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed