फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Players showed their strength in the competition

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sun, 20 Nov 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in the competition
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को परिषदीय स्कूलों की मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले दिन हुए मुकाबलों में बहराइच के खिलाड़ियों ने चार पदक जीते। जबकि गोंडा व बलरामपुर को तीन-तीन एवं श्रावस्ती को दो पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक पल्टूराम व सीडीओ संजीव कुमार मौय ने दीप जलाकर, मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व ध्वजारोहण से किया। अतिथियों ने मार्च-फास्ट की सलामी लेते हुए शांति के प्रतीक कबूतर व हर्षोल्लास का प्रतीक गुब्बारे उड़ाए।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बहराइच की सना ने प्रथम, बलरामपुर की रिमांशु ने द्वितीय व गोंडा की रुचि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में गोंडा की कोमल को पहला, बहराइच की खुशी को दूसरा व श्रावस्ती की सानिया बानो को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर की 600 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में बलरामपुर की राजलक्ष्मी ने प्रथम स्थान हासिल किया। बहराइच की आनिमा द्वितीय व व श्रावस्ती की दीया तृतीय स्थान पर रहीं। टीम स्तर पर हुए योग के मुकाबले में बहराइच को प्रथम, गोंडा को द्वितीय व बलरामपुर को तृतीय स्थान मिला।

अतिथियों ने विजयी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर देवीपाटन मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक विनय मोहन वन, डीआईओएस गोविंद राम, बीएसए कल्पना देवी, श्रावस्ती बीएसए अमृता सिंह, जेबी चौधरी, अश्वनी गुप्त, मोहित देव त्रिपाठी, राधा मोहन पांडेय, संजय सिंह, वीरेंद्र पाल, अमरनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed