फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Players from 18 countries will participate in the National Taekwondo Championship

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेंगे 18 देशों के खिलाड़ी

Sat, 17 Aug 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Players from 18 countries will participate in the National Taekwondo Championship
बलरामपुर। सीबीएसई खेल श्रृंखला में पहली बार स्थानीय सेंट जेवियर्स स्कूल को नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप की मेजबानी सौंपी गई है। तीन वर्गों में आयोजित होने वाले नेशनल ताइक्वंडो चैंपियनशिप में 18 देशों के खिलाड़ियों का संगम होगा। 19 से 24 नवंबर तक आयोजित इस चैंपियनशिप में बलरामपुर जनपद के 60 खिलाड़ियों सहित कुल 1500 खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य एवं चैंपियनशिप के संयोजक डॉ. नितिन शर्मा ने शनिवार को हुई प्रेसवार्ता में बताया कि चैंपियनशिप की मेजबानी मिलना स्कूल ही नहीं बल्कि जिले के लिए बड़ी उपलब्धी है। इस चैंपियनशिप में भारत विभिन्न प्रदेशों सहित ओमान, कुवैत, सऊदी अरब व दुबई सहित कुल 18 देशों के करीब 1500 खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग भार वर्गों में मुकाबला होगा। प्रतियोगिता कराने के लिए ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के रेफरी सहित कुल 80 अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियनशिप के कोआर्डिनेटर राजेश कुमार जायसवाल को बनाया गया है। देश विदेश से आने वाले खिलाड़ियों व अधिकारियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसके लिए बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के सचिव जियाउल हशमत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चैंपियनशिप के लिए फील्ड तैयार करने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed