{"_id":"69b59a372405d825dd00d897","slug":"players-engaged-in-practice-for-the-medal-competition-from-17-balrampur-news-c-99-1-brp1003-144459-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मेडल के लिए अभ्यास में जुटे खिलाड़ी, प्रतियोगिता 17 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मेडल के लिए अभ्यास में जुटे खिलाड़ी, प्रतियोगिता 17 से
विज्ञापन
बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में हैंडबाल खेलती खिलाड़ी।-संवाद
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहली बार राज्य स्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 17 से 19 मार्च तक 10 जिलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में मेडल जीतने के लिए जिले के खिलाड़ी भी अभ्यास में जुट गए हैं।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में हैंडबॉल का कोर्ट बना है। कोर्ट में इन दिनों खिलाड़ियों की भीड़ जुट रही है। बालक व बालिकाओं की टीमें अलग-अलग अभ्यास कर रही हैं। हैंडबॉल खिलाड़ी प्रियंका उपाध्याय, सविता यादव, रुद्रांशी तिवारी, रुद्र तिवारी, अनुष्का व मानसी पांडेय ने बताया कि जिले में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए वह लोग चयनित हैं। इस प्रतियोगिता में मेडल जीतने के लिए तैयारी कर रही हैं। शिखा तिवारी, श्रद्धा गिरि, शालिनी व निशा ने बताया कि अभ्यास कर रहे हैं, ताकि अच्छा प्रदर्शन कर सकें। हैंडबॉल प्रशिक्षक हिना खातून ने बताया कि खिलाड़ियों को सुबह-शाम अभ्यास कराया जा रहा है। मेजबान टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव रहेगा।
इन जिलों की टीमें करेंगी प्रतिभाग
उप क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद ने बताया कि ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 17 मार्च से होगा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहली बार ऐसा आयोजन होने जा रहा है। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बलरामपुर के साथ अयोध्या, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मऊ, बरेली, सोनभद्र, बस्ती व सुल्तानपुर जिले की टीमें प्रतिभाग करेंगी।