{"_id":"64babcc48ac00df7a70c3c39","slug":"plantation-campaign-became-a-mass-movement-in-the-district-balrampur-news-c-99-1-brp1003-1271-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जिले में जन आंदोलन बने पौधरोपण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जिले में जन आंदोलन बने पौधरोपण अभियान
Fri, 21 Jul 2023 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 21 Jul 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते नोडल अधिकारी डॉ. हरिओम व अन्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। पौधरोपण महाअभियान के लिए शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव समाज कल्याण ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। प्रभागीय वनाधिकारी ने पौधरोपण महाअभियान की तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 22 जुलाई को जिले में 35 लाख 65 हजार 513 पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके लिए 21 विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नोडल अधिकारी डॉ. हरिओम ने बैठक में कहा कि 22 जुलाई और 15 अगस्त को पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। दोनों दिनों के लिए जिले को पौधरोपण का अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है। 22 जुलाई को जहां 35 लाख 65 हजार 513 पौधे लगाए जाने हैं वहीं, 15 अगस्त को छह लाख 64 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। इस तरह जिले में कुल 42 लाख 29 हजार 957 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित है।
उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लोग लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत पौधरोपण कराएं। साथ ही उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करें। सभी विभागों का दायित्व है कि जो पौधे रोपित किए गए हैं, उन्हें जीवित रखा जाए। कहा कि पौधरोपण जन आंदोलन बने, इसके लिए समाज के सभी लोगों का सक्रिय सहयोग व सहभागिता प्राप्त किया जाए। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए भारत सरकार व राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इसलिए इस महाअभियान की सफलता के लिए सभी विभाग पूरी ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, डीएफओ डॉ. सेम्मारन एम, डीडीओ गिरीश चंद्र पाठक, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, डीआईओएस गोविंद राम, बीएसए कल्पना देवी, पीडी सीपी श्रीवास्तव एवं उपायुक्त उद्योग राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
इन विभागों को सौंपी पौधरोपण की जिम्मेदारी
नोडल अधिकारी ने पौधरोपण महाअभियान की सफलता के लिए 21 विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें वन, पर्यावरण, ग्राम्य विकास, नगर विकास, लोक निर्माण, सिंचाई, रेशम, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, उद्योग, ऊर्जा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, श्रम, स्वास्थ्य, परिवहन, रेलवे, एसएसबी, उद्यान व पुलिस विभाग शामिल हैं।