फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Pir Ratan Nath's visit will strengthen India-Nepal relations

Balrampur News: पीर रतननाथ की यात्रा से मजबूत होंगे भारत-नेपाल के रिश्ते

Sat, 15 Mar 2025 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
Pir Ratan Nath's visit will strengthen India-Nepal relations
बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर सभागार में आयोजित बैठक को संबो​धित करते महंत मि​थिलेश नाथ योगी व अन्
तुलसीपुर (बलरामपुर)। नेपाल के दांग चौखड़ा से शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर आने वाली पीर रतननाथ की शोभायात्रा को लेकर मंदिर सभागार में शनिवार को एक बैठक हुई। बैठक में भारत-नेपाल के आध्यात्मिक रिश्ते को और प्रगाढ़ बनाने के साथ व्यापारिक संबंधों को भी मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में शक्तिपीठ देवीपाटन के महंत मिथलेश नाथ योगी और मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील के साथ पीर रतननाथ मंदिर नेपाल के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
विज्ञापन

दांग चौखड़ा के राजकुमार रतननाथ मां पाटेश्वरी के परम भक्त थे। वह अक्सर मां पाटेश्वरी के दर्शन करने देवीपाटन आते थे। उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर मां पाटेश्वरी ने उन्हें वरदान दिया था कि चैत्र नवरात्र में जो भक्त देवी पाटन मंदिर आएगा वह मेरी आराधना के साथ तुम्हारी पूजा भी करेगा। मां पाटेश्वरी के वरदान के कारण सैकड़ों वर्षों से चैत्र नवरात्र की पंचमी तिथि को नेपाल के दांग चौखड़ा से पीर रतननाथ की शोभायात्रा देवी पाटन मंदिर पहुंचती है। मंदिर में पीर रतननाथ के स्वरूप में उनके पात्र देवता को स्थापित कर दशमी तक मां पाटेश्वरी के साथ पूजा-अर्चना की जाती है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर के पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी ने कहा इस यात्रा से भारत और नेपाल के संबंध और मजबूत होते हैं। पीर रतननाथ मंदिर के महंत सूरत नाथ योगी ने बताया कि नवरात्र में नेपाल के मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री भी यहां आएंगे। उस दौरान दोनों देशों के बीच पर्यटन विकास के साथ व्यापारिक रिश्तों में मजबूती के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। महंत सूरत नाथ योगी ने मांग की कि नेपाल से कोयलाबास तक आने वाली बसों को देवीपाटन मंदिर तक आने की अनुमति प्रदान की जाए। मंडलायुक्त ने उनकी मांग को शासन तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नेपाल के पूर्व विधायक अमर बहादुर, पीर रतननाथ मंदिर के सचिव डॉ. भोलानाथ योगी, महायात्रा के सदस्य डॉ. गोविंद आचार्य, हीरानाथ योगी, शिखा शाह, डॉ. सुदीप गौतम, संतोष सुवेदी, नरेश श्रेष्ठ, बलदेव योगी एवं संतोष योगी सहित तमाम लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed