फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   PET will be held for two days at five centers

पांच केंद्रों पर दो दिन होगी पीईटी

Fri, 07 Oct 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
PET will be held for two days at five centers
बलरामपुर। जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर 15 व 16 अक्तूबर को दो पालियों में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) कराई जाएगी। शुक्रवार को एडीएम राम अभिलाष ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। परीक्षा में कुल 10,080 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम ने कहा कि एमएलके पीजी कॉलेज, एमपीपी इंटर कॉलेज, डीएबी इंटर कॉलेज, आश्रम पद्यति विद्यालय सेखुईकला व बालिका इंटर कॉलेज में 15 व 16 अक्तूबर को दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। प्रत्येक दिन प्रथम पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली में अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में 2,520 परीक्षार्थी शामिल होंगे। चारों पालियों में कुल 10,080 परीक्षार्थी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि नकल विहीन, निष्पक्ष व शुचिता पूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। एआरटीओ को निर्देश दिया कि परीक्षा के दिन बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। सभी सेंटरों के प्राचार्य/प्रधानाचार्य स्कूलों में परीक्षा से संबंधित समस्त व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका बलरामपुर के ईओ को निर्देशित किया है कि सभी परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। अपर सीएमओ को निर्देश दिया है कि परीक्षा के दिन केंद्रों पर एंबुलेंस व मेडिकल स्टाफ की पर्याप्त व्यवस्था रखें। बैठक में एडीएम न्यायिक ज्योति गौतम, मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर, तहसीलदार अवधेश कुमार, डीआईओएस गोविंदराम, एआरटीओ अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed