फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Permanent shelter will be built in Sadar Tehsil with Rs. 6 crores

Balrampur News: सदर तहसील में छह करोड़ से बनेगा स्थाई आश्रय स्थल

Mon, 15 Jan 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 15 Jan 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Permanent shelter will be built in Sadar Tehsil with Rs. 6 crores
बलरामपुर। जिले के शेखरपुर गांव में स्थायी बाढ़ शरणालय स्थल का निर्माण होगा। छह करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले इस स्थाई आश्रय स्थल के लिए प्रशासन ने भूमि चिन्हित कर निर्माण कार्य संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजा है। यह जानकारी एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में हर साल राप्ती नदी में होने वाली कटान से बाढ़ की स्थिति बन जाती है। हर साल 85 गांव बाढ़ से जुड़े लोग बाढ़ से प्रभावित होते हैं। ऐसे में जिले में एक स्थाई बाढ़ शरणालय बनाने की जरूरत शासन से जताई गई थी। स्वीकृति के बाद डीएम अरविंद कुमार सिंह कने निर्देश पर इसके लिए सदर तहसील में जमीन चिह्नित किए जाने का कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन

आपदा विभाग को भेजे गए प्रस्ताव के तहत छह करोड़ की लागत से बाढ़ पीड़ितों के लिए एक अत्याधुनिक आश्रय स्थल का निर्माण होगा। जिला आपदा प्रबंधक अरुण सिंह ने बताया कि बाढ़ शरणालय के बनने से आपात स्थिति में प्रभावितों को रोकने, उनके भोजन आदि के इंतजाम करने में प्रभावी मदद मिलेगी। बाकी समय इस स्थल का व्यवसायिक इस्तेमाल करने से प्रशासन की आय भी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाढ़ की विभीषिका से साल 2021 में कल्याणपुर गांव में 66 घरों के साथ स्कूल भी बह गया था। इसमें विस्थापित हुए 66 परिवारों को टेंगनहिया मानकोट में एक ही स्थान पर बसा कर आशियाना तो दे दिया गया। लेकिन परिषदीय स्कूल का निर्माण अभी भी नहीं हो सका।

स्कूल का निर्माण न होने से गांव के बच्चों को पढ़ाई के लिए काफी दूर जाना पड़ रहा है। इससे कई बच्चों की पढ़ाई तक छूट गई है। समाजसेवी सर्वेश सिंह ने बताया कि गांव में स्कूल का निर्माण काफी जरूरी है। सहायक शिक्षा निदेशक राम सागर पति त्रिपाठी ने बताया कि गांव में परिषदीय विद्यालय की स्थापना का कार्य जल्द ही पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed