फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   peer ratananaath yaatra

देवीपाटन पहुंची पीर रतननाथ की शोभायात्रा, हुआ भव्य स्वागत

Thu, 07 Apr 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
peer ratananaath yaatra
फोटो-7-बलरामपुर के तुलसीपुर में पहुंची पीर रतननाथ की शोभायात्रा में शामिल श्रद्घालु।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
तुलसीपुर (बलरामपुर)। भारत-नेपाल मैत्री के प्रतीक तथा मां पाटेश्वरी के परमभक्त पीर रतननाथ की शोभायात्रा बुधवार सुबह शक्तिपीठ देवीपाटन पहुंची। शोभायात्रा में शामिल नेपाल से आए साधु-संतों का नगर में भव्य स्वागत किया गया। विधिविधान से पीर रतननाथ के पात्र देवता को मंदिर में पवित्र गलीचे पर स्थापित किया गया। नवरात्र की पंचमी से नवमी तक शक्तिपीठ देवीपाटन में मां पाटेश्वरी के साथ-साथ पीर रतननाथ की भी पूजा-अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन

विदित हो कि नेपाल के जिला दांग निवासी पीर रतननाथ मां पाटेश्वरी के परमभक्त थे। वह मां पाटेश्वरी के दर्शन के लिए प्रतिदिन अपनी योग साधना के बल पर नेपाल के दांग चौघड़ा से तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन आते थे। पीर रतननाथ की भक्ति से प्रसन्न होकर मां पाटेश्वरी ने उन्हें आशीर्वाद दिया था कि नवरात्र की पंचमी से नवमी तिथि तक जो भक्त हमारे साथ तुम्हारी पूजा करेगा उसे मनोवांछित फल प्राप्त होगा। तभी से प्रत्येक वर्ष चैत्र नवरात्र में पीर रतननाथ की शोभायात्रा नेपाल से चलकर जनकपुर होते हुए पंचमी तिथि को शक्तिपीठ देवीपाटन पहुंचती है।
विज्ञापन

इसी परंपरा के अनुरूप नेपाल के साधु-संतों के नेतृत्व में पीर रतननाथ की शोभायात्रा बुधवार को शक्तिपीठ देवीपाटन पहुंची। भक्तों के जयकारों के बीच पीर रतननाथ की शोभायात्रा का मिल चुंगी नाका, पुरानी बाजार व लाल चौराहा आदि स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। देवीपाटन मंदिर में पीठाधीश्वर महंत मिथिलेेश नाथ योगी ने स्वयं शोभायात्रा में शामिल साधु-संतों का स्वागत किया। उन्होंने पीर रतननाथ के स्वरूप में पात्र देवता की विधिविधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर में पवित्र गलीचे पर पीर रतननाथ के पात्र देवता को स्थापित किया गया। इस अवसर पर तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख प्रवीण सिंह विक्की, विजय सिंह, अरुण गुप्ता, अरविंद यादव, राजू पहलवान, मनोज यादव, श्याम महेश श्रीवास्तव, अरुण देव आर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed