फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Patriotic slogans echoed in honor of the Tricolour; 'Tiranga Yatras' were taken out

Balrampur News: तिरंगे की शान में गूंजे देशभक्ति के नारे, निकलीं तिरंगा यात्राएं

Mon, 10 Aug 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 10 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Patriotic slogans echoed in honor of the Tricolour; 'Tiranga Yatras' were taken out
फोटो-46-बलरामपुर के मथुरा बाजार में तिरंगा यात्रा निकालते लोग ।-स्रोत : भाजपा
ललिया/पिपरहवा/गैसड़ी/बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थी, भाजपा कार्यकर्ता और एसएसबी जवान देशभक्ति के नारे लगाते हुए निकले। इस दौरान लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन


ललिया क्षेत्र के मथुरा बाजार में रामशंकर भारतीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने नेतृत्व किया। विद्यालय से शुरू हुई यात्रा बाजार, पुलिस चौकी और पेट्रोल पंप होते हुए वापस विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। विधायक ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। मंडल अध्यक्ष बुद्धसागर अवस्थी और समाजसेवी गोविंद पाठक ने भी विद्यार्थियों को देश के प्रति कर्तव्यों का पालन करने का संदेश दिया।
विज्ञापन


लालनगर सिपहिया से अहलादडीह तक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। यात्रा में जिला मंत्री रामप्रसाद सिंह, मंडल अध्यक्ष विनय मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पचपेड़वा क्षेत्र में एसएसबी जवानों और विद्यार्थियों ने विशुनपुर विश्राम से वीरपुर सेमरा तक साइकिल तिरंगा रैली निकाली। 9वीं वाहिनी एसएसबी बी-कंपनी भगवानपुर के जवानों ने एकलव्य विद्या निकेतन के बच्चों के साथ ग्रामीणों को हर घर तिरंगा अभियान के लिए जागरूक किया।


नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज में भी जागरूकता कार्यक्रम हुआ। एसएसबी के 15 जवानों ने करीब 300 छात्र-छात्राओं को तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रीय एकता-अखंडता का संदेश दिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed