फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Parents should not send girl students alone

Balrampur News: छात्राओं को अकेले न भेजें अभिभावक

Sun, 28 May 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 28 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Parents should not send girl students alone
बलरामपुर। अयोध्या के एक स्कूल में छात्रा से हुई घटना के बाद छात्राओं की सुरक्षा को लेकर माध्यमिक विभाग सतर्क हो गया है। डीआईओएस गोविंदराम ने छुट्टियों में छात्राओं को अकेले विद्यालय न भेजने की अपील अभिभावकों से की है। साथ ही सभी 163 माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को आदेश जारी कर विद्यालय परिसर को सीसीटीवी कैमरे से लैस कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

अयोध्या के एक विद्यालय में शुक्रवार को हृदय विदारक घटना हुई थी। इसके बाद से विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में डीआईओएस ने भी पहल शुरू की है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि छुट्टियों में अपने बच्चों को अकेले विद्यालय न भेजें। यदि विद्यालय जाना आवश्यक है तो बच्चे के साथ अभिभावक स्वयं भी जाएं। डीआईओएस ने बताया कि जिले के 120 से अधिक विद्यालय सीसीटीवी कैमरे से लैस हैं।
विज्ञापन

सभी प्रधानाचार्यों को आदेश जारी कर विद्यालय में सीसीटीवी लगवाने व सीसीटीवी के सभी कैमरों को क्रियाशील बनाने का निर्देश दिया गया है। ताकि विद्यालयों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। विद्यालयों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों की जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed