{"_id":"65a5783099876ba2130b15b8","slug":"panic-due-to-movement-of-fourth-leopard-in-dadav-village-balrampur-news-c-99-1-slko1019-6152-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दादव गांव में चौथे तेंदुए की चहल-कदमी से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दादव गांव में चौथे तेंदुए की चहल-कदमी से दहशत
Mon, 15 Jan 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
महाराजगंज तराई (बलरामपुर)। सोहेलवा क्षेत्र में तीन तेंदुआ पकड़े जाने के बाद भी दहशत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। क्षेत्र के दादव गांव में चौथे तेंदुए की चहल कदमी ने पूरे इलाके में दहशत बढ़ा दी है। इसकी सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के साथ ही तीन स्थानों पर पिजरे भी लगा दिए हैं।
वन विभाग की टीम इससे पूर्व क्षेत्र के लालनगर सिपाहिया व बेलवा के साथ ही बदरहिया नाला के पास से दो मादा व एक नर तेंदुआ को पिंजरे में कैद कर चुकी है। अब दादव गांव में चौथे तेंदुए की चहलकदमी ने इलाके में दहशत बढ़ा दी है। गांव के रविप्रकाश ने बताया कि उसने तेंदुए को घर के पास घूमते देखा। इसके बाद वह नहर के पास भी देखा गया। मोटरसाइकिल की रोशनी पडते ही तेंदुआ कूदकर गन्ने के खेत में घुस गया। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को देकर इलाके में घूम रहे चौथे तेंदुए को भी पकड़ने की मांग की है। बरहवा रेंज के रेंजर केपी सिंह ने बताया है कि इलाके में तेंदुआ देखे जाने की सूचना के बाद निगरानी टीम को सक्रिय कर तीन पिंजरे भी लगा दिए गए हैं। साथ ही ग्रामीणों से भी पूरी सतर्कता बरतने व शाम के बाद समूह में ही आवागमन करने की सलाह भी दी है।