{"_id":"62965205c1c62644c951f64e","slug":"panic-among-villagers-over-the-harvesting-of-mountainous-drain-balrampur-news-lko633140737","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी नाले की कटान को लेकर ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी नाले की कटान को लेकर ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
बलरामपुर। हरैया सतघरवा ब्लॉक के शंकरपुर गिरगिटही गांव के ग्रामीणों में धोबैनिया पहाड़ी नाले की कटान को लेकर दहशत है। गांव पहाड़ी नाले की कटान की जद में है। इससे सहमे ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर 15 जून से पहले कटान रोकने का उपाय कराने की मांग की है।
हरैया सतघरवा ब्लॉक के शंकरपुर गिरगिटही निवासी स्वामीनाथ वर्मा, कर्ताराम यादव, गुलाम हुसैन, जब्बार अली, महबूब, जमील, निश्चिंत राम आदि ने डीएम को भेजे गये पत्र में कहा है कि धोबैनिया पहाड़ी नाला गांव से महज चंद कदम की दूरी पर है। बारिश के दौरान पहाड़ी नाले में बाढ़ आने पर हर साल कटान होती है। यदि इस साल स्कूल व गांव को बचाने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया तो इनका अस्तित्व समाप्त होने की आशंका है।
पहाड़ी नाले की कटान रोकने के लिए शासन-प्रशासन से कई बार मांग के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। कटानरोधी कार्य कराकर गांव व स्कूल के अस्तित्व को बचाया जा सकता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 जून से पहले नाला कटान वाले स्थान पर कार्य शुरू नहीं किया गया तो गांव के लोग प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।