{"_id":"64a5adaa66854a02500747a9","slug":"panchayat-assistants-asked-for-group-c-status-balrampur-news-c-99-1-brp1003-809-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पंचायत सहायकों ने मांगा समूह ग का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पंचायत सहायकों ने मांगा समूह ग का दर्जा
Wed, 05 Jul 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 05 Jul 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर में मुख्यमंत्री को स्पीड पोस्ट भेजते पंचायत सहायक।-
बलरामपुर। पंचायत सहायकों ने अपनी मांगों के संबंध में बुधवार को स्पीड पोस्ट अभियान चलाया। मुख्यमंत्री, पंचायती राज निदेशक व जिलाधिकारी को स्पीड पोस्ट के जरिए तीन सूत्रीय मांगपत्र भेजकर समस्याओं के निराकरण की मांग की।
पंचायत सहायक की जिला नेतृत्वकर्ता शिवानी गिरि ने बताया कि दिसंबर 2021 में प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की तैनाती की गई थी। उनको अनुबंध के आधार पर प्रत्येक माह छह हजार रुपये मानदेय देने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन मानदेय नहीं मिल रहा है। आरोप लगाया कि मानदेय मांगने पर सचिव द्वारा पंचायत सहायकों का अनुबंध समाप्त कर नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है। इससे पंचायत सहायक आहत हैं।
पंचायत सहायकों ने बताया कि मुख्यमंत्री को भेजे गए मांगपत्र में अनुबंध समाप्त कर पंचायत सहायकों को स्थायी कर्मचारी बनाए जाने, समूह ग के कर्मचारी का दर्जा देकर मानदेय में वृद्धि करने और स्थानांतरण नीति लागू किए जाने की मांग की गई है। यह अभियान कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा की अगुवाई में चलाया गया। जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर में कन्हैया, अनिल, विनोद, सीमा, भोला, मकसूदुल हसन, तीरथराम, प्रमोद, कुमार व मिथुन सहित तमाम पंचायत सहायकों ने स्पीड पोस्ट किया।
विज्ञापन
वही, दूसरी तरफ बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को पंचायत सहायकों ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को ज्ञापन सौंपा। कहा कि कई माह से मानदेय का भुगतान न होने के कारण हम लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इस दौरान पंचायत सहायक राम प्रकाश, पीयूष मिश्रा, राहुल यादव, सुरजीत मौर्य, सूरज पाठक, संजय मौर्य, रजत जायसवाल व गुड्डू जायसवाल सहित तमाम पंचायत सहायक मौजूद रहे।