फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Paddy procurement was 76 percent as per target

Balrampur News: लक्ष्य के सापेक्ष 76 फीसदी हुई धान की खरीद

Fri, 09 Feb 2024 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 09 Feb 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement was 76 percent as per target
बलरामपुर। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 76 फीसदी धान की खरीद हुई है। खरीद के लिए 28 फरवरी तक 35 हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके इतर विपणन विभाग ने अब तक 42 क्रय केंद्रों पर 4059 किसानों से 26538.20 मीट्रिक टन धान की खरीद ही की है। जो कि लक्ष्य का करीब 76 फीसदी है।
विज्ञापन

धान खरीद का कार्य निर्धारित केंद्रों पर एक नवंबर से शुरू हुआ था। धान खरीदने के लिए चार क्रय एजेंसियों ने 42 क्रय केंद्र बनाए हैं। इसमें खाद्य विभाग ने 13, पीसीएफ ने 14, यूपीएसएस ने 14 व भारतीय खाद्य निगम ने एक क्रय केंद्र हैं। सभी एजेंसियों को अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है। 42 क्रय केंद्रों पर अब तक 26538.20 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। इस दौरान 3961 किसानों को 5640.96 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। जबकि 98 किसानों का 152.33 लाख रुपये भुगतान किया जाना बाकी है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने भरोसा जताया है कि 28 फरवरी तक धान खरीद के तय लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed